एसईसीएल मुख्यालय के 9 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई
शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार से किया सम्मान, सेवानिवृत्त कर्मियों को सौंपे गए समस्त भुगतान के चेक
बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय बिलासपुर में 30 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त हुए 9 अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। मुख्यालय स्थित सीएमडी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों को शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार से सम्मानित किया गया तथा उनके समस्त भुगतान का चेक प्रदान किया गया।
मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन एवं निदेशक (तकनीकी-संचालन) रमेश चंद्र महापात्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, श्रमसंघ प्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

इन कर्मियों को दी गई विदाई
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों में कैलाश चंद्र साह, महाप्रबंधक (खनन), ओएसडी सीएमडी सचिवालय; अजय तिवारी, महाप्रबंधक (खनन), भूमिगत खदान विभाग; विश्वजीत मोइत्रा, उप महाप्रबंधक (उत्खनन), आंतरिक अंकेक्षण विभाग; राजेंद्र कुमार गुर्जर, सीनियर डीईओ, ए-1 वन विभाग; मुनिराम सतनामी, कार्यालय अधीक्षक, निदेशक (मानव संसाधन) सचिवालय; शुभेंदु चटर्जी, वरिष्ठ तकनीकी निरीक्षक, ए-1 गुणवत्ता नियंत्रण विभाग; मिनीश्वर प्रसाद जांगड़े, वरिष्ठ सुरक्षा निरीक्षक, सुरक्षा विभाग; वृन्दावन, सहायक सुरक्षा उप निरीक्षक, सुरक्षा विभाग तथा तपोधन मिश्रा, फोरमेन इंचार्ज, ग्रेड-ए-1, इंदिरा विहार सब-स्टेशन शामिल रहे।

कंपनी की प्रगति में योगदान को सराहा
समारोह में शीर्ष प्रबंधन ने सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सेवाकाल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके कार्यकौशल, अनुभव एवं निष्ठा से कंपनी को आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों द्वारा कंपनी के लिए किए गए योगदान को हमेशा स्मरण किया जाएगा।
अधिकारियों ने सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मियों को उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सपरिवार उज्ज्वल एवं सुखमय भविष्य की कामना की।
कर्मचारियों की कार्य संस्कृति को बताया विशेष
विदाई समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एसईसीएल प्रबंधन और सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कंपनी में अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी सहयोग और समन्वय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं। यहां कर्मचारियों में अपने कार्य के प्रति निष्ठा और जिम्मेदारी की भावना देखने को मिलती है।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों के सेवाकाल एवं योगदान का परिचय भी प्रस्तुत किया गया। समारोह के संचालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय पढ़ने की जिम्मेदारी प्रबंधक (राजभाषा) सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक निभाई। समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
