महात्मा गांधी जयंती पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

0
IMG-20261002-WA1029

सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को आत्मसात करने का दिया संदेश

रायपुर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान एवं उनके आदर्शों को नमन करते हुए कहा कि बापू के सत्य, अहिंसा और सद्भाव के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं।

NTPC World Environment Day

उनके विचार हमें सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने तथा समाज में आपसी भाईचारा, शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ जिला प्रशासन एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!