युवा शक्ति से ही विकसित भारत का निर्माण, SNG कॉलेज में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित
युवा लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्र निर्माण में निभाएं सक्रिय भूमिका : राकेश साहू
मुंगेली। युवाओं की ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। जागरूक और जिम्मेदार युवा लोकतंत्र को मजबूत बनाने के साथ राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यह विचार भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंगेली के जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने एसएनजी शासकीय महाविद्यालय मुंगेली में आयोजित ‘विकसित भारत – युवा संवाद’ एवं ‘लोकतंत्र के लिए युवा’ कार्यक्रम में व्यक्त किए।


कार्यक्रम में वक्ता के रूप में शामिल हुए राकेश साहू ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए विकसित भारत के संकल्प, लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका, राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति का योगदान, लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती, नवाचार, नेतृत्व क्षमता और भविष्य की संभावनाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती केवल मतदान तक सीमित नहीं है, बल्कि जागरूक युवाओं की सक्रिय भागीदारी, जिम्मेदार नागरिकता, सकारात्मक विचार और राष्ट्रहित में लिए गए निर्णयों से सुनिश्चित होती है। युवाओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए।
राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण
राकेश साहू ने कहा कि आज का युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार की क्षमता देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है। लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए युवाओं का जागरूक होना और सामाजिक एवं राष्ट्रीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब युवा जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करेंगे। युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने और समाज में जागरूकता लाने के लिए आगे आना चाहिए।
युवाओं से सार्थक संवाद
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था, राष्ट्र निर्माण और भविष्य की संभावनाओं को लेकर सार्थक संवाद किया गया। युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने तथा देश के विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।
वक्ताओं ने युवाओं को शिक्षा, नवाचार और नेतृत्व क्षमता के माध्यम से समाज एवं देश के विकास में योगदान देने का संदेश दिया।

जनप्रतिनिधियों और महाविद्यालय परिवार की रही उपस्थिति
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी, एल्डरमैन राजहंस तंबोली, विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री प्रदीप साहू, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह टंडन, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद सोनी, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, राजेंद्र खाण्डे सहित महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रजत दवे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम प्रभारी प्रोफेसर गोचंद पटेल, प्रोफेसर बीके उपाध्याय, प्रोफेसर मन्ना राम पटेल, सीपी सिंह, रामकृष्ण साहू, रंजीत पत्र सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतंत्र के प्रति जागरूक करना, राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित करना और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम में युवाओं को जागरूक, जिम्मेदार और संकल्पित नागरिक बनकर लोकतंत्र की मजबूती तथा विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
