मुंगेली में पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव का भव्य स्वागत,कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।

0
IMG-20260105-WA0611.jpg

मुंगेली । छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव एक दिवसीय प्रवास पर सोमवार को मुंगेली पहुंचे। उनके आगमन पर रायपुर रोड बाईपास चौक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकों द्वारा उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।

टी.एस. सिंहदेव के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता,पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। जैसे ही उनका काफिला रायपुर रोड बाईपास चौक पहुंचा वहां फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया और जोरदार नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

स्वागत कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि टी.एस. सिंहदेव जी का मुंगेली आगमन कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि श्री सिंहदेव ने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी है और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाया है।

नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने इस दौरान कहाकि टी.एस. सिंहदेव जी का अनुभव और मार्गदर्शन पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में जनकल्याणकारी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया है जिसका लाभ प्रदेश की जनता को मिला है। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि मकबूल खान,जिला महामंत्री संजय यादव, पार्षद कुलदीप पाटले,दीपक गुप्ता,जित्तू श्रीवास्तव,निशा शुक्ला,रानी वैष्णव,ममता श्रीवास,रूपा सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिकगण उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!