किसान मोर्चा में रिजवान हक, शिव प्रताप सिंह एवं रितेश यादव को स्थान मिलने पर मुंगेली भाजपा में हर्ष..

0
Screenshot_20260114_133126.jpg

मुंगेली । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश किसान मोर्चा के द्वारा किसान मोर्चा में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई जिसमें मुंगेली जिला से जिला अध्यक्ष के रूप में रितेश यादव,प्रदेश संयोजक सौर ऊर्जा एवं बायोगैस रिजवान हक तथा प्रदेश कार्य समिति सदस्य के रूप में पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मुंगेली शिव प्रताप सिंह को नियुक्त किया गया है. इस नियुक्ति को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली में उत्साह है और जो भी दायित्व पार्टी के द्वारा दिया गया है उसको तन- मन से निर्वन करने का काम नए पदाधिकारी करेंगे ऐसा आश्वासन और संकल्प लिया गया है. गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी अपनी संगठनात्मक कार्यों को लेकर बहुत गंभीर है अपने संगठन में मजबूती लाने के लिए किसान मोर्चा प्रदेश से लेकर जिला और जिला से लेकर मंडल तक नियुक्तियाँ की जा रही है ताकि संगठन के प्रत्येक स्तर पर जनता से जुड़ने का काम भारतीय जनता पार्टी कर सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!