अवैध पाटे तोड़कर कराई नाले की सफाई, 17 हजार का जुर्माना रामकृष्ण हॉस्पिटल क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की सख्त कार्रवाई

0
IMG-20260114-WA0878.jpg

रायपुर। नगर निगम जोन क्रमांक 10 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 55, रामकृष्ण हॉस्पिटल क्षेत्र की बत्तीस बंगला लाइन में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की। नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के मार्गदर्शन में नाले की सफाई को लेकर औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें नाले पर बने अवैध पाटों के कारण सफाई और निकास व्यवस्था बाधित पाई गई।

निरीक्षण के दौरान जोन 10 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन की सहायता से अभियान चलाकर नाले पर बनाए गए अवैध पाटों को तोड़ दिया गया। इसके बाद नाले की समुचित सफाई कराई गई, जिससे जल निकासी व्यवस्था सुचारू हो सकी।

गंदगी फैलाने पर दुकानदारों पर जुर्माना
कार्रवाई के दौरान बत्तीस बंगला लाइन क्षेत्र में गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर भी सख्त रुख अपनाया गया। स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने दुकानदारों को भविष्य में गंदगी न फैलाने की कड़ी चेतावनी देते हुए कुल 17 हजार रुपये का जुर्माना नोटिस जारी किया।

NTPC World Environment Day

हॉस्पिटल कैंटीन में भी मिली गंदगी
इसी दौरान रामकृष्ण हॉस्पिटल की कैंटीन का निरीक्षण भी किया गया, जहां गंदगी पाए जाने पर संबंधित को नोटिस जारी कर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई। नगर निगम को प्राप्त सफाई संबंधी जनशिकायतों का मौके पर ही त्वरित निराकरण भी किया गया।

नगर निगम स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!