चिल्हाटी में नववर्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न


रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय
विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में जुटे 600 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता
पचपेड़ी। पचपेड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्हाटी स्थित रेस्ट हाउस में नववर्ष के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन का नेतृत्व विधायक दिलीप लहरिया ने किया, जिसमें क्षेत्र के 600 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर संगठनात्मक एकजुटता का परिचय दिया।



सम्मेलन के दौरान विधायक दिलीप लहरिया ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नारियल एवं गमछा भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा के बल पर ही पार्टी निरंतर मजबूत होती जा रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कार्यकर्ताओं को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज जो भी पहचान उन्हें मिली है, वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं की देन है। उन्होंने संगठन के प्रति निष्ठावान रहकर जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोला साहू ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके ब्लॉक अध्यक्ष बनने में कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी सभी का सहयोग इसी तरह मिलता रहेगा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा।
कार्यक्रम में सीपत ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र धीवर, जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे, सरपंच संघ अध्यक्ष छवि बंजारे, सरपंच अनिल साहू, राष्ट्रीय संयोजक राहुल राय, कौशल पांडे, संतोष दुबे, साहिल मधुकर सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, आपसी समन्वय बढ़ाना तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा करना रहा। कार्यक्रम पूरे उत्साह, अनुशासन और एकजुटता के साथ सम्पन्न हुआ।

The News Related To The News Engaged In The https://apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.



