आत्मा सिंह क्षत्रिय के प्रदेश किसान कांग्रेस महासचिव बनने पर बधाइयों का तांता महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष उर्मिला रमेश यादव ने दी शुभकामनाएं…

0
image_search_1768837699975.jpg

मुंगेली। प्रदेश किसान कांग्रेस के महासचिव पद पर नियुक्त होने पर पूर्व आदर्श कृषि उपज मंडी अध्यक्ष मुंगेली एवं पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदरणीय आत्मा सिंह क्षत्रिय (चाचा जी) को बधाइयों का तांता लग गया है।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष उर्मिला रमेश यादव ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आत्मा सिंह क्षत्रिय का संगठनात्मक अनुभव, किसान हितों के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना पार्टी एवं किसान कांग्रेस को और अधिक मजबूत करेगी।

आत्मा सिंह क्षत्रिय

उर्मिला रमेश यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में किसान कांग्रेस किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सरकार एवं संगठन के समक्ष रखेगी तथा किसान हितों की आवाज और अधिक बुलंद होगी।

NTPC World Environment Day

उन्होंने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि यह नियुक्ति न केवल मुंगेली जिले, बल्कि पूरे प्रदेश के किसानों के लिए गौरव का विषय है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!