29 से 31 जनवरी तक राज्य स्तरीय रोजगार मेलाकबीरधाम जिले के युवाओं के लिए 30 जनवरी की तिथि निर्धारित

0
image_search_1769005794436.jpg

रिपोर्टर ✒️ कमलेश सिंह

कवर्धा। छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 29 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, सेजबहार, रायपुर में आयोजित होगा। कबीरधाम जिले के युवाओं के लिए 30 जनवरी 2026 की तिथि निर्धारित की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस रोजगार मेले में छत्तीसगढ़ राज्य की विभिन्न निजी संस्थाओं से प्राप्त रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। चयन प्रक्रिया मेला स्थल पर साक्षात्कार के माध्यम से की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी रिक्तियों की विस्तृत जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट का अवलोकन कर मेला में सम्मिलित होने हेतु ऑनलाइन आवेदन एवं पंजीयन कर सकते हैं।

जिन आवेदकों ने पहले से राज्य स्तरीय रोजगार मेला हेतु आवेदन किया है, उन्हें अपने रोजगार पंजीयन के पश्चात प्राप्त आईडी के माध्यम से प्रोफाइल अपडेट कर संबंधित रिक्तियों का चयन करते हुए मेले में सम्मिलित होने की प्रारंभिक प्रक्रिया पूर्ण करना आवश्यक होगा। वहीं जिन अभ्यर्थियों का रोजगार पंजीयन वर्ष 2024 के पूर्व का है, उन्हें नए रोजगार पंजीयन पोर्टल पर पुनः पंजीयन एवं अपडेशन करना अनिवार्य किया गया है।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक युवा जिला रोजगार कार्यालय कबीरधाम से संपर्क कर सकते हैं अथवा दूरभाष क्रमांक 07741-299344 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रोजगार मेले को लेकर जिले के युवाओं में उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!