पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: 2 किलोवॉट तक सोलर कनेक्शन बिना खर्च उपलब्ध

0
IMG-20260130-WA0988.jpg

रिपोर्टर ✒️ कमलेश सिंह

कवर्धा । पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत तीन प्रकार के विद्युत कनेक्शन उपलब्ध हैं – नेट मीटरिंग, ग्रुप नेट मीटरिंग और वर्चुअल नेट मीटरिंग। वर्चुअल नेट मीटरिंग के तहत कबीरधाम जिले के गांवों में सब्सिडी पर सोलर प्लांट लगाए जाएंगे।

इस योजना में उपभोक्ताओं को 2 किलोवॉट तक का सोलर प्लांट स्वयं खर्च किए बिना मिलेगा। सौर ऊर्जा का लाभ सीधे उनके विद्युत उपभोग में समायोजित होगा। योजना में ग्राम पंचायतों की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रति उपभोक्ता 1,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। इससे पंचायत स्तर पर योजना का प्रचार और पात्र हितग्राहियों की पहचान तेजी से होगी।

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिला कार्यालय में विद्युत विभाग की बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायतों के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए और अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त कर त्वरित स्वीकृति तथा स्थापना सुनिश्चित की जाए।


सोलर दीदी योजना: ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

बैठक में जानकारी दी गई कि सोलर दीदी योजना के अंतर्गत गांव की महिलाओं को सोलर प्लांट की मेंटेनेंस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद महिलाएं अपने ही गांव में सोलर प्लांट के संचालन और रख-रखाव से जुड़ा रोजगार प्राप्त करेंगी।

इस पहल से महिलाओं की आय बढ़ेगी और गांव स्तर पर ऊर्जा व्यवस्था मजबूत होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!