राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके अमूल्य योगदान को किया नमन

0
IMG-20260130-WA0987.jpg

रिपोर्टर ✒️ कमलेश सिंह

कवर्धा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी के अवसर पर जिले में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्वाह्न 11 बजे जिला कलेक्ट्रोरेट प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष दो मिनट का मौन धारण किया गया और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके अद्भुत बलिदानों को याद किया गया।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर व प्रभारी जिला पंचायत सीईओ विनय पोयाम और नरेन्द्र पैकरा ने सबसे पहले गांधी जी की प्रतिमा पर तिलक लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कलेक्ट्रोरेट और जिले के सभी कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों ने बापू के पुण्य स्मरण के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी।

NTPC World Environment Day

इस अवसर पर तहसीलदार गजेन्द्र साहू, सहायक आयुक्त लक्ष्मी पटेल, अधीक्षक राजेन्द्र धुर्वे सहित जिला कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गांधी जी के जीवन और उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला गया, जिससे विद्यार्थियों और नागरिकों में उनके आदर्शों के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!