हुसैनी-यंग कमेटी कोटा की नई कार्यकारिणी गठित

0
IMG-20260215-WA0974

रिपोर्टर ✒️ सुचित कुमार मरावी

• मोहम्मद जावेद खान बने अध्यक्ष, सिराज फारूकी उपाध्यक्ष।

करगीरोड कोटा। मुस्लिम समाज के युवाओं को संगठित कर सामाजिक और मानवीय सरोकारों से जोड़ने के उद्देश्य से गठित हुसैनी-यंग कमेटी मुस्लिम जमात, की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। 13 फरवरी को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से मोहम्मद जावेद खान को कमेटी का पहला अध्यक्ष (सदर) चुना गया। वहीं सिराज फारूकी (नयापारा) को उपाध्यक्ष (नायब सदर), हाशिम अली (सोनू) को सचिव तथा फिरोज खान और साहेब आलम को संयुक्त रूप से कोषाध्यक्ष (खजांची) नियुक्त किया गया।

सामाजिक सरोकार सर्वोपरि: अध्यक्ष

अध्यक्ष चुने जाने के बाद मोहम्मद जावेद खान ने कहा कि हुसैनी-यंग कमेटी का मुख्य उद्देश्य समाज के बिखरे और कमजोर तबकों के नवजवानों को शिक्षा, संगठन और सेवा के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि मानवता, भाईचारा और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्य कमेटी की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेंगे। पैग़म्बरे इस्लाम मोहम्मद साहब द्वारा बताए गए इंसानियत और भलाई के रास्तों पर चलकर समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है।

भव्य धार्मिक आयोजन से मिली पहचान

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व हुसैनी-यंग कमेटी मुस्लिम जमात कोटा द्वारा एक रोजा जश्ने गौसुलवरा कॉन्फ्रेंस जलसा का बड़े पैमाने पर आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में जिले सहित अन्य राज्यों से भी धर्मगुरु शामिल हुए थे। कोटा नगर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्र करखा, नयापारा, खुरदुर, घुमा, सलका पोड़ी, बिल्लीबंद, करगी, छेरकाबांधा, बरर, बेलगहना और रतनपुर से बड़ी संख्या में युवा वर्ग की सहभागिता रही। कोटा नगर में पहली बार इतने बड़े धार्मिक आयोजन के सफल संचालन से कमेटी को नई पहचान मिली।

युवाओं को जोड़ने पर जोर

बैठक में कमेटी के पंजीकरण, सामाजिक कार्यों के विस्तार, समाज के कमजोर तबके के लोगों की मदद, युवाओं को दीन के साथ-साथ दुनियावी तालीम से जोड़ने और कोटा सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में रहे उपस्थित

इस बैठक में मोहम्मद जावेद खान, सिराज फारूकी, हाजी नियाजुद्दीन, मस्जिद कमेटी के खजांची मोहम्मद फिरोज रजा, नायब सदर जब्बार खान, अमजद खान, निजाम खान, फरीद खान, हाशिम अली, अफजल खान, आशिफ खान (हनी), आशिक खान, आमिर खान, आबिद खान, समिउद्दीन, वहाब खान, शेख अफजल सहित कोटा और नयापारा, खुरदुर क्षेत्र के अनेक युवा व समाजजन मौजूद रहे।

एकजुटता और सेवा का संदेश

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही हुसैनी-यंग कमेटी मुस्लिम जमात कोटा ने सामाजिक एकता, शिक्षा, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलकर समाज को संगठित और सशक्त बनाने का संदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!