अवैध गांजा की खरीदी बिक्री करने के तीन आरोपी जेल दाखिल

0
IMG-20260218-WA0708

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

दुर्ग – मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर अवैध गांजा की खरीदी-बिक्री करते एक महिला सहित तीन आरोपियों को थाना खुर्सीपार पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि आज थाना खुर्सीपार पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान आईटीआई ग्राउंड , खुर्सीपार के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर ग्राहक की तलाश में खड़े हैं। सूचना पर एसीसीयू एवं थाना खुर्सीपार की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

NTPC World Environment Day

संदेहियों को पकड़कर विधिवत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 07 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा , एक स्कूटी एवं 02 मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में एक महिला की संलिप्तता सामने आने पर उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई , जिसमें उसके द्वारा अवैध बिक्री में संलिप्त होना स्वीकार किया गया। मामले में थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 59/2026 धारा 20(ख) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट 1985 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना खुर्सीपार पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में विवेचना जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना खुर्सीपार प्रभारी सहित एसीसीयू टीम के अधिकारी/कर्मचारियों एवं थाना स्टाफ की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपीगण –

अमन सेंडे उम्र 26 वर्ष निवासी – बुद्ध विहार कैंप -01 , थाना – छावनी , प्रशांत कुमार उर्फ शांतु राजपूत उम्र 30 वर्ष निवासी – बुद्ध विहार कैंप -01, थाना – छावनी और एन. पूजा, उम्र 28 वर्ष निवासी 18 नंबर रोड , कैंप -01 , थाना – वैशाली नगर , जिला – दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

जप्त सामाग्री –

07 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा , एक स्कूटी और 02 नग मोबाइल फोन (कुल अनुमानित मूल्य 3,75,000 रूपये)।

दुर्ग पुलिस की अपील –

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!