निर्माणाधीन पुल का उपमुख्यमंत्री ने किया औचक निरीक्षण

0
Screenshot_20260221_221336

धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी, ठेकेदार पर दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश


बरसात से पहले हर हाल में पूरा हो पुल, ग्रामीणों की सुविधा सर्वोपरि : अरुण साव

लोरमी । उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री ने लोरमी प्रवास के दौरान ग्राम कारीडोंगरी और दरवाजा के बीच पर निर्माणाधीन पुल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की बेहद धीमी गति को देखकर उपमुख्यमंत्री ने गहरी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों के साथ ठेकेदार को कड़े निर्देश दिए।

NTPC World Environment Day

उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुल का निर्माण कार्य अब तक पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन जमीनी स्तर पर प्रगति अत्यंत निराशाजनक है। उन्होंने कार्यस्थल पर श्रमिकों की संख्या बढ़ाने, संसाधनों में इजाफा करने और निर्माण कार्य को युद्धस्तर पर गति देने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि केवल नोटिस जारी कर औपचारिकता निभाना पर्याप्त नहीं होगा, आवश्यकता पड़ने पर ठेकेदार पर पेनाल्टी सहित दंडात्मक कार्रवाई भी की जाए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा और तय समयसीमा में कार्य पूर्ण कराना विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने दो टूक कहा कि बरसात से पहले हर हाल में पुल को आवागमन के लिए तैयार किया जाए।

ग्रामीणों के लिए जीवनरेखा साबित होगा पुल

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि मनियारी नदी पर पुल के अभाव में बरसात के दिनों में वनांचल क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क टूट जाता है। इससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, बाजार और दैनिक आवश्यकताओं के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पुल के पूर्ण होने से कारीडोंगरी, दरवाजा सहित आसपास के अनेक गांवों को वर्षभर सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह बहुप्रतीक्षित परियोजना है और इसके पूरा होने से क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। शासन की प्राथमिकता है कि ग्रामीणों को सुरक्षित और स्थायी यातायात सुविधा समय पर उपलब्ध कराई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!