सोन ग्राम पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव को दिया विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन का न्योता

0
IMG-20260220-WA1032

सोनसरी–मुकुंदपुर सड़क स्वीकृति पर जताया आभार, जल्द होगा भूमिपूजन

बिलासपुर मस्तूरी विकासखंड अंतर्गत सोन ग्राम पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने आज नेहरू चौक स्थित कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम में पूर्ण हो चुके एवं स्वीकृत विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए उन्हें औपचारिक आमंत्रण सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने जानकारी दी कि लगभग 19 लाख रुपये की लागत से निर्मित नया ग्राम पंचायत भवन अब पूर्ण हो चुका है, जिसका लोकार्पण शीघ्र प्रस्तावित है। इसके साथ ही सोनसरी से मुकुंदपुर तक लगभग साढ़े आठ किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 19 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और विकास को नई गति मिलेगी।

NTPC World Environment Day

सड़क निर्माण की स्वीकृति पर प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जल्द भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि कार्यक्रम की तिथि शीघ्र तय की जाएगी और वे स्वयं उपस्थित होकर विकास कार्यों की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास शासन की प्राथमिकता है और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य राधा खिलावन पटेल, सोन ग्राम पंचायत के सरपंच मोतीराम साहू सहित बजरंग पटेल, खिलावन श्रीवास, मनोज केवट, सीमा साहू तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!