मनियारी बैराज मुआवजा भुगतान को लेकर किसानों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

0
IMG-20260228-WA1439

मुंगेली/बिल्हा । मनियारी बैराज से प्रभावित किसानों ने मुआवजा के त्वरित भुगतान तथा भ्रष्ट अमीन–पटवारी पर कार्यवाही की मांग को लेकर भाजपा नेत्री डॉ. सरिता भारद्वाज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। किसानों ने लंबित भुगतान और प्रक्रियागत देरी से हो रही परेशानियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने किसानों की बात गंभीरता से सुनते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित जिलाधीशों से बात कर 15 दिवस के भीतर मुआवजा भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, यदि किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है, तो उस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर घठोली पारा, रौनाकापा, कुकुसदा एवं पंडरिया झाप ग्रामों के प्रभावित किसान उपस्थित थे। किसानों ने मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि निर्धारित समय-सीमा में भुगतान होने से उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

NTPC World Environment Day

किसानों ने कहा कि मनियारी बैराज परियोजना से प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजा उनका अधिकार है और समय पर भुगतान से उनकी आर्थिक स्थिति को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात के बाद क्षेत्र के किसानों में सकारात्मक संदेश गया है और शीघ्र समाधान की उम्मीद जगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!