भिलाई इस्पात संयंत्र में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, हेलमेट-सीट बेल्ट अनिवार्य उपयोग पर जोर

0
B1...............................WSRJ

रायपुर । भिलाई इस्पात संयंत्र के टाउनशिप पावर लिमिटेड (टीपीएल) वर्कशॉप द्वारा विगत दिनों प्रातः 8:45 बजे “टी डी एस-1” के निकट फॉरेस्ट एवेन्यू (अग्निशमन मुख्यालय के सामने) सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व महाप्रबंधक (टाउनशिप पावर लिमिटेड) शैलेन्द्र कुमार अग्रवाल ने किया।

संयंत्र परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षित यातायात व्यवहार को बढ़ावा देने तथा कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। इस अवसर पर उप प्रबंधक एवं विभागीय सुरक्षा अधिकारी प्रवीण व्यवहारे सहित विभाग के अन्य कर्मचारी और ठेका श्रमिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

अभियान के दौरान संयंत्र के भीतर दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा के पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा विपरीत दिशा में वाहन न चलाने के संबंध में समझाइश दी गई। साथ ही संयंत्र परिसर में हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 30 किलोमीटर प्रति घंटा तथा भारी वाहनों के लिए 20 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित होने की जानकारी दोहराते हुए इसके कड़ाई से पालन पर बल दिया गया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (टाउनशिप पावर लिमिटेड) शैलेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षा केवल एक नियम नहीं, बल्कि कार्य संस्कृति का अभिन्न अंग है। प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी है कि वह स्वयं सुरक्षित रहे और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी सहयोग करे। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता से न केवल दुर्घटनाओं में कमी आती है, बल्कि कार्यस्थल पर उत्पादकता और अनुशासन में भी सकारात्मक सुधार होता है।

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!