होली में कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20260307-WA0317

मुंगेली। होली के दौरान एक बेजुबान कुत्ते को प्रताड़ित कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में मुंगेली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में चौकी डिंडौरी थाना चिल्फी में पशु क्रूरता का अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार 6 मार्च को प्रार्थी आकाश साहू (20) निवासी धनियाडोली चौकी डिंडौरी थाना चिल्फी ने शिकायत दर्ज कराई कि 4 मार्च को होली के दौरान कुछ युवकों ने एक कुत्ते को कपड़ा पहनाकर उस पर रंग-गुलाल और कलर स्प्रे उसकी आंख व मुंह में डाला। इसके बाद डंडा, हाथ और मुक्कों से मारपीट कर पशु के साथ क्रूरता की गई। आरोपियों ने इस घटना का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया और लोगों में आक्रोश फैल गया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तरुण कुमार साहू, लक्ष्मण साहू और प्रकाश साहू निवासी धनियाडोली के खिलाफ धारा 325 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क) के तहत अपराध दर्ज किया।

NTPC World Environment Day

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन और उप पुलिस अधीक्षक लोरमी हरविंदर सिंह के दिशा-निर्देश में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी तरुण कुमार साहू (20) और लक्ष्मण साहू (22) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को शांति भंग की आशंका के आधार पर बीएनएसएस की धारा 170, 126, 135(3) के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना चिल्फी प्रभारी निरीक्षक रघुवीर लाल चंद्रा, चौकी डिंडौरी प्रभारी मनकराम धुव सहित पुलिस टीम के अन्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!