भाजयुमो मुंगेली के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से की सौजन्य भेंट, लिया आशीर्वाद व मार्गदर्शन
मुंगेली। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मुंगेली के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव से रायपुर स्थित उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मार्गदर्शन लिया।

भेंट के दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन की एक महत्वपूर्ण इकाई है, जो युवाओं को राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के कार्यों से जोड़ने का काम करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।
जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी संगठन की नीतियों और सिद्धांतों को लेकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे तथा जिले में युवाओं को संगठन से जोड़कर सामाजिक और राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

इस अवसर पर भाजयुमो जिला मुंगेली के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने उपमुख्यमंत्री से संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा करते हुए मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल में संगठन की मजबूती और युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




