हिरेन्द्र पटेल बने भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष

0
IMG-20260308-WA1262

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

बिलासपुर/जयरामनगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जयरामनगर–गतौरा मंडल में हिरेन्द्र पटेल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन द्वारा मिली इस नई जिम्मेदारी के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

हिरेन्द्र पटेल वर्तमान में जय श्री राम क्रिकेट स्टेडियम खैरा, जयरामनगर के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर भी कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पिछले तीन वर्षों से उनके तत्वावधान में थैलेसीमिया (एनीमिया) से पीड़ित बच्चों के लिए निःशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहा है।

अपने चयन पर हिरेन्द्र पटेल ने संगठन प्रमुख एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति, प्रदेश महामंत्री (अजा) चंद्रप्रकाश सूर्या, किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता बी.पी. सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) मोहित जायसवाल, महामंत्री एस. मनहर, जयरामनगर–गतौरा मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र पटेल तथा मंडल महामंत्री श्यामलाल पटेल और आशीष बाकरे सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने वरिष्ठ भाजपा सदस्यों तिलक साहू, राजेंद्र राठौर, यदूराम साहू, राधेश्याम मिश्रा, विनोद शर्मा, राजेंद्र बंसल, दुर्गा पटेल, श्याम खांडेकर, परदेशी जगत, तुलाराम शर्मा, सिटटू चावला, विशाल मिश्रा, कमलेश साहू, चिंतामणि साहू, मनोहर पटेल और रामपाल पटेल के प्रति भी आभार जताया।

इसके अलावा भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष भास्कर पटेल, तुषार चंद्राकर तथा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय वस्त्रकार के विशेष योगदान के लिए भी उन्होंने धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री प्रशांत यादव, यशवंत गोस्वामी, हर्ष केडिया, विजय पटेल (इकाई अध्यक्ष), दीपक पटेल, मुरारी पाण्डेय, रवि श्रीवास सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!