महिला दिवस पर पदमपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला स्टाफ का सम्मान

0
IMG-20260308-WA1125

मुंगेली । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुर में कार्यरत महिला स्टाफ के सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के जनपद सदस्य एवं सभापति गोविंद मोहले, सरपंच अनिल जायसवाल तथा राजेंद्र जायसवाल ने महिला कर्मचारियों को डायरी और पेन भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने महिला स्टाफ की सेवा भावना, समर्पण और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक है।

NTPC World Environment Day

इस अवसर पर डॉ. मनीष बंजारा ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना देश और समाज की प्रगति संभव नहीं है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ समाज को नई दिशा दे रही हैं, इसलिए उनका सम्मान और सशक्तिकरण हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं और जागरूकता विषयों पर भी चर्चा की गई। इसमें माहवारी स्वच्छता, स्वयं स्तन कैंसर जांच (सेल्फ ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग), मोटापा तथा सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उपायों पर विशेष रूप से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर मिथलेश राठौर, सुनीता मिरि, जलेश्वरी मिरि, मोनिका जांगड़े, सुधा त्रिवेणी, किशोर, संतोष, अंकिता, रितेश और रीना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने महिला स्टाफ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!