भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मल्हार मंडल की मीडिया प्रभारी बने महेंद्र सिंह राय
पचपेड़ी । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से मल्हार मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े के मार्गदर्शन तथा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल और जिला अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष घनश्याम रात्रे की सहमति से यह सूची जारी की गई, जिसमें महेंद्र सिंह राय को मंडल कि मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें रंजीत सिंह ठाकुर मंडल अध्यक्ष और लोकनाथ बंजारे मंडल उपाध्यक्ष ने की सहमति से कार्यकारणी की सुची जारी
संगठन विस्तार के लिए जारी हुई नई सूची
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए मल्हार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में तैयार की गई इस सूची में कई कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रदेश और जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में हुआ चयन
नई कार्यकारिणी का गठन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े के मार्गदर्शन में किया गया। वहीं जिला अध्यक्ष जायसवाल और जिला अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष घनश्याम रात्रे की सहमति से सूची को अंतिम रूप दिया गया।
महेंद्र सिंह राय को मिली मंडल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी
जारी सूची के अनुसार भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता को अनुसूचित जाति मोर्चा मल्हार मंडल का । उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
नियुक्ति के बाद महेंद्र सिंह राय पार्टी नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।


The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




