खेत में मिली युवक की लाश, सिर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। गांव के पास स्थित खेत में युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सतीश कौशिक (26 वर्ष) पिता भीष्म कौशिक, निवासी संबलपुरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सतीश कौशिक शनिवार को लगभग दोपहर 12 बजे अपने घर से निकला था। इसके कुछ समय बाद गांव के पास स्थित एक खेत में उसकी मृत अवस्था में लाश पड़ी मिली।
घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया, जहां घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और साक्ष्य एकत्र किए गए।
पुलिस के अनुसार फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
पुलिस ने बताया कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या का मामला है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है।
पुलिस ने कहा कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




