अमरकंटक में नर्मदा परिक्रमा हेतु देशभर से उमड़े श्रद्धालु ,

0
IMG-20260317-WA1049

चेन्नई , अहमदनगर सहित कई राज्यों से हजारों भक्त पहुंच रामघाट पर किए पूजन-अर्चन

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी जो
मध्य प्रदेश की पावन धार्मिक एवं आध्यात्मिक नगरी में इन दिनों नर्मदा परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है । चेन्नई (तमिलनाडु) एवं अहमदनगर (महाराष्ट्र) सहित देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में नर्मदा भक्त परिक्रमा यात्रा के लिए यहां पहुंचे हुए है ।
श्रद्धालुओं ने पतित पावनी मां नर्मदा नदी के उद्गम स्थल पर स्थित रामघाट (उत्तर तट) में आस्था की डुबकी लगाई और विधि-विधान से पूजन-अर्चन , आरती एवं कथा का आयोजन किया ।
दिन मंगलवार 17 मार्च को महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) से लगभग 500 से अधिक श्रद्धालु अमरकंटक पहुंचे । उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां नर्मदा की पूजन कर परिक्रमा का संकल्प लिया । वहीं सोमवार 16 मार्च को चेन्नई , हैदराबाद , बेंगलुरु सहित दक्षिण भारत से भी हजारों परिक्रमावासी यहां पहुंचे और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए ।
चेन्नई से आए परिक्रमा दल के साथ चल रहे रमेश जी द्वारा कोटि तीर्थ कुंड में मंत्रोच्चारण के साथ तमिल व तेलुगु भाषा में पूजा-अर्चना कराई गई तथा मां नर्मदा के महात्म्य का वर्णन किया गया ।
पूजन के उपरांत श्रद्धालु जल परिवर्तन एवं तट परिवर्तन की परंपरा का निर्वहन करते हुए माई की बगिया की ओर प्रस्थान कर किए ।
श्रद्धालुओं ने बताया कि नर्मदा परिक्रमा का जीवन में विशेष महत्व है । यह न केवल आध्यात्मिक साधना का मार्ग है बल्कि मनोकामनाओं की पूर्ति का भी माध्यम है । महाराष्ट्र के नासिक , जलगांव , नागपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने कहा कि मां नर्मदा की महिमा से प्रेरित होकर वे संकल्प लेकर इस पवित्र परिक्रमा यात्रा पर निकले हैं ।
अमरकंटक में इन दिनों नर्मदा जी की भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है जहां देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु एक ही आस्था में बंधे नजर आ रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!