पचपेड़ी पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब बेचने वाले आरोपी की गिरफ्तारी, 14.5 लीटर महुआ शराब जब्त

0
IMG-20251025-WA0696.jpg

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय बिलासपुर
पचपेड़ी/बिलासपुर । चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना पचपेड़ी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14.5 लीटर महुआ शराब जब्त की है। जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर थाना पचपेड़ी क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बेल्हा निवासी संजू चतुर्वेदी भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने राहगीर गवाहों को साथ लेकर ग्राम बेल्हा में आरोपी के घर पर छापा मारा। मौके पर आरोपी संजू कुमार चतुर्वेदी पिता छोटकू राम, निवासी ग्राम बेल्हा, थाना पचपेड़ी, के कब्जे से 14.5 लीटर महुआ शराब (कीमत लगभग ₹1160) जब्त की गई।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।थाना पचपेड़ी पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!