देह व्यापार मामले में दो संचालकों सहित छह आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20251025-WA1071.jpg

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुर्ग । मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छापामार कार्यवाही कर स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार करने के मामले में दो संचालकों सहित छह आरोपियों को थाना सुपेला चौकी स्मृतिनगर पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से दोनो संचालकों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 
                        ‌‌‌‌‌‌‌               वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार गत दिवस 24 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि स्मृतिनगर जुनवानी स्थित लोरेंजो स्पा एवं ली वेलनेस स्पा सेंटर के संचालकों द्वारा संगठित रूप से अवैध धन लाभ अर्जन हेतु स्पा में मसाज के नाम पर लड़कियों से देह व्यापार करवा रही है। सूचना पर तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू पद्मश्री तंवर के निर्देशन में पुलिस द्वारा उप पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू के नेतृत्व में महिला थाना एवं स्मृतिनगर की टीम गठित कर पॉइंटर नियुक्त कर उसकी निशानदेही पर लोरेंज़ो स्पा एवं ली वेलनेस स्पा में दबिश दिया गया। मौके पर ली वेलनेस स्पा के संचालक धनेश्वर सेन एवं लोरेंजो स्पा के मैनेजर पवन पांडे की उपस्थिति में स्पा सेन्टर को चेक किया गया और दोनों स्पा में संगठित रूप से बाहर की महिलाओं को रखकर ग्राहको को बुलाकर देह व्यापार कराया जाना पाया गया। मौके पर दोनों स्पा के मैनेजर एवं संचालक के कब्जे से देह व्यापार से संबंधित आपत्तिजनक सामाग्री , कण्डोम एवं ग्राहको के विवरण से संबंधित रजिस्टर एवं अन्य सामाग्री जब्त किया गया। तलाशी के दौरान लोरेंजो स्पा के रूम में ग्राहक गौरव कोठारी  एवं रचित दास पिता प्रदीप कुमार दास को आपत्तिजनक हालत में पाया गया। इसी प्रकार ली वेलनेस स्पा के कमरे से ग्राहक संतोष कुमार एवं अब्बास अली पिता हुकुम मियाँ को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया , जिनके पास से आपत्तिजनक सामाग्री जब्त किया गया है। थाना सुपेला चौकी स्मृतिनगर पुलिस ने सभी छह आरोपियों के विरूद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3 , 4 , 5 , 7 के तहत कार्यवाही किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से दोनो स्पा सेंटर के संचालकों न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक भारती मरकाम , उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंग संधु , सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपीगण –

धनेश्वर सेन पिता कृष्ण सेन  33 वर्ष निवासी सुपेला , पवन पांडे पिता राज पांडेय  40 वर्ष निवासी भिलाई -3 , अब्बास अली पिता हुकुम मियाँ 43 वर्ष सुपेला , रचित दास पिता स्व० प्रदीप कुमार दास 30 वर्ष निवासी प्रगति नगर , संतोष कुमार पिता लक्ष्मण प्रसाद  38 वर्ष निवासी सुपेला और गौरव कोठरी पिता किशोरी लाल कोठारी  36 वर्ष निवासी नेहरू नगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!