भाजपा युवा मोर्चा का ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान, हितग्राहियों से किया सीधा संवाद

0
IMG-20260413-WA0437

मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के तहत मुंगेली ग्रामीण मंडल में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान प्रदेश नेतृत्व के निर्देश एवं जिलाध्यक्ष राकेश साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।

अभियान के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हितग्राहियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही योजनाओं के लाभ को लेकर लोगों से फीडबैक भी लिया गया।

ग्रामीणों एवं युवाओं ने योजनाओं से मिले लाभ पर संतोष व्यक्त करते हुए सरकार के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संगठन की मजबूती का परिचय दिया।

NTPC World Environment Day

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच एवं जिला युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष अरविंद सोनी, कार्यालय मंत्री धर्मेंद्र चतुर्वेदी, युवा मोर्चा मुंगेली ग्रामीण अध्यक्ष गुलशन सिंह ठाकुर, पिछड़ा वर्ग महामंत्री भास्कर श्रीवास सहित श्रवण यादव, कन्हैया वर्मा, शिवशंकर यादव, शिवसहाय सोनी, जनकराम वर्मा, रामसहाय अंचल, नारद विश्वकर्मा, नरोत्तम वर्मा, पैशहा वर्मा एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!