गांव चलो, घर-घर चलो अभियान: दाऊकापा में सशक्त जनसंपर्क, योजनाओं की दी जानकारी

0
IMG-20260412-WA1353

जरहागांव। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से प्रारंभ ‘गांव चलो, घर-घर चलो’ अभियान के तहत दूसरे दिन ग्राम पंचायत दाऊकापा में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया।

प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इस दौरान नरेंद्र मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिनमें जन धन योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, निःशुल्क खाद्यान्न योजना, आयुष्मान भारत योजना, सुकन्या समृद्धि योजना सहित सड़क एवं श्रमिक हित से जुड़ी योजनाएं शामिल रहीं।

ग्रामीणों से संवाद के दौरान योजनाओं के सकारात्मक प्रभाव देखने को मिले। लाभार्थियों ने बताया कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आया है। ग्रामीणों ने केंद्र सरकार एवं राज्य में विष्णु देव साई के नेतृत्व के प्रति संतोष और विश्वास व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जिला मुंगेली युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश साहू, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह टंडन, जिला मंत्री दीपक सोनकर, सह-कोषाध्यक्ष पंकज सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष नागेश्वर जायसवाल, नगर पंचायत बरेला अध्यक्ष नरेश पटेल, डॉ. राम कुमार साहू, आशीष पांडेय, सत्रोहन साहू, जय प्रकाश यादव, संतोष साहू, मनीष कोल, मुकेश पटेल, रामजी यादव, मुकेश साहू, बंटी सेमरिया, राज दिलेश्वर साहू, मालिक राम सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ योजनाओं और जनता के बीच सेतु की भूमिका निभाई। ‘सेवा ही संगठन’ के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए कार्यकर्ता अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!