अमरकंटक में प्रदेश के मुखिया माँ नर्मदा उद्गम स्थल पहुंच की पूजा-अर्चना

0
IMG-20260413-WA1618

प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं नागरिकों के कल्याण की कामना की

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक/अनूपपुर
मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में 13 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज अनूपपुर जिले के पवित्र तीर्थ स्थल अमरकंटक में प्रवास के दौरान नर्मदा समग्र मिशन की बैठक और स्व.भगवत शरण माथुर जी की जयंती के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि समारोह में सम्मिलित होने के पश्चात माँ नर्मदा जी के उद्गम स्थल पहुंचकर मां नर्मदा जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की । इस अवसर पर उन्होंने माँ नर्मदा की आरती कर प्रदेश के नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य , सुख-समृद्धि एवं चहुँमुखी विकास के लिए मंगल कामना की ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माँ नर्मदा मध्यप्रदेश की जीवनरेखा है और उनका आशीर्वाद सदैव प्रदेशवासियों पर बना रहता है । उन्होंने अमरकंटक की पावनता एवं आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए प्रदेश के समग्र विकास एवं जनकल्याण का संकल्प दोहराया ।

मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री  दिलीप अहिरवार , कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दिलीप जायसवाल , अध्यक्ष  नर्मदे हर सेवा न्यास एवं मध्यप्रदेश कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा)  रामलाल रौतेल , जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष पद्मश्री मोहन नागर , विधायक जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र श्रीमती मनीषा सिंह ने भी मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की ।

इस अवसर पर शहडोल संभाग की कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता , पुलिस महानिरीक्षक सुश्री चैत्रा एन , डीआईजी सविता सुहाने , कलेक्टर अनूपपुर श्री हर्षल पंचोली , पुलिस अधीक्षक श्री मोतिउर रहमान , जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीएम पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!