शिवटिकारी में नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत।

0
IMG-20260416-WA0224

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

मस्तूरी । मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवटिकारी में सेवा सहकारी समिति मर्यादित के तहत नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र के प्रारंभ होने से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल है, वहीं उन्हें अब धान विक्रय के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

नवीन धान खरीदी केंद्र का विधिवत उद्घाटन क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद सभापति प्रतिनिधि नरेंद्र नायक, जनपद सदस्य प्रतिनिधि उत्तरा रात्रे, सरपंच हरबंस पैकरा, विक्की तिवारी एवं पर्यवेक्षक करिया रे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह धान खरीदी केंद्र किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा। अब किसानों को अपने उत्पाद को बेचने के लिए दूर-दराज के केंद्रों तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे जहां समय की बचत होगी, वहीं परिवहन व्यय में भी कमी आएगी।

बताया गया कि पंजीयन क्रमांक 809, शाखा जोधरा के अंतर्गत यह केंद्र संचालित होगा। इसके माध्यम से आसपास के गांवों के किसानों को सीधे लाभ मिलेगा और धान खरीदी की प्रक्रिया अधिक सुगम एवं व्यवस्थित हो सकेगी।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि शासन की मंशा किसानों को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करने की है और इसी उद्देश्य से नए खरीदी केंद्रों की स्थापना की जा रही है। इससे न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि कृषि व्यवस्था भी मजबूत होगी।

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। किसानों ने उम्मीद जताई कि इस केंद्र के संचालन से उन्हें समय पर और उचित मूल्य पर अपने धान की बिक्री में सहूलियत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!