अमरकंटक के सरस्वती शिशु/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का रहा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम ,

0
IMG-20260416-WA0807

कक्षा 10वीं में 93.1% एवं 12वीं में 94.4% हुए सफल

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित सरस्वती शिशु मंदिर/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का कक्षा दशम एवं कक्षा द्वादश का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा । विद्यालय ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय देते हुए शानदार सफलता अर्जित की है ।
कक्षा दशम का परीक्षा परिणाम 93.1 प्रतिशत रहा जिसमें कुल 58 विद्यार्थियों में से 53 प्रथम श्रेणी में तथा 01 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए जबकि मात्र 4 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे ।

NTPC World Environment Day

कक्षा द्वादश का परीक्षा परिणाम 94.4 प्रतिशत रहा जिसमें कुल 36 विद्यार्थी शामिल हुए । इनमें 32 भैया-बहन प्रथम श्रेणी तथा 02 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए जबकि 02 विद्यार्थी सफलता प्राप्त करने में असफलता पाई ।
विद्यालय के छात्रावास में निवासरत विद्यार्थियों ने विशेष उपलब्धि हासिल की । छात्रावास में अध्ययनरत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के सभी भैया प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए जो विद्यालय के लिए गौरव का विषय है ।

कक्षा दशम में छात्रावास के भैया विक्रांत साहू एवं दिगंबर मरावी ने 92-92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया । वहीं बहन सौम्या गुप्ता ने 90.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा दिव्यांश तिवारी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान अर्जित किया ।

कक्षा द्वादश (कृषि संकाय) में भैया प्रदीप सिंह ने 86.7 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम एवं भैया चैन सिंह ने 79.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि 78.6 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान भी प्राप्त कर विद्यार्थियों ने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया ।
विद्यालय के प्राचार्य रोहित लाल त्रिपाठी व विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!