पचपेड़ी प्रेस क्लब का शपथ समारोह संपन्न, भवन निर्माण के लिए 10 लाख की घोषणा।

0
IMG-20260420-WA1034

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

पचपेड़ी। स्थानीय रेस्ट हाउस में सोमवार को पचपेड़ी प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दिलीप लहरिया ने पचपेड़ी प्रेस क्लब के भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में पचपेड़ी, मस्तूरी और सीपत—तीनों स्थानों पर प्रेस क्लब की स्थापना होना क्षेत्र के लिए सकारात्मक पहल है। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता शुरू से ही प्रत्येक तहसील में प्रेस क्लब की स्थापना कराना रही है, जो अब पूर्ण हो चुकी है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो चुका है और सभी पत्रकारों को एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों की एकता पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश सूर्य, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि खिलावन पटेल, जनपद सभापति प्रतिनिधि नरेंद्र नायक एवं पचपेड़ी सरपंच चंद्र प्रकाश कुर्रे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सर्पंच प्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में कहा कि पचपेड़ी, मस्तूरी और सीपत में प्रेस क्लब की स्थापना के बाद अब पत्रकारों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय और जिम्मेदार पत्रकारिता करनी चाहिए। साथ ही पचपेड़ी प्रेस क्लब को शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया, जिससे भवन निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ हो सके।

कार्यक्रम में पचपेड़ी व्यापारी संघ के अध्यक्ष सुरेश खटकर, उपाध्यक्ष रमेश सूर्यकांत, सरपंच सुरेश पटेल, खेमराज पटेल, मनहरण बंजारे, मनीष शर्मा, प्रीति सोनी, वरिष्ठ पत्रकार संतोष ठाकुर, अजीत राठौर, दुर्गा प्रजापति, सीपत प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप पांडे, रियाज अशरफी, ओम गोस्वामी, दिनेश पाटले, पचपेड़ी प्रेस क्लब अध्यक्ष रमेश कैवर्य सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

समारोह में प्रेस क्लब के नवगठित पदाधिकारियों ने शपथ लेकर निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!