दुखद हादसा: शादी की तैयारी से लौट रहे दंपति की सड़क दुर्घटना में मौत

0
Screenshot_20260423_125741

मुंगेली। क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। ग्राम पंचायत के सरल एवं मधुर स्वभाव के पंच इन्द्रेश्वर तिवारी और उनकी पत्नी देवेशवरी तिवारी का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। दोनों अपनी पुत्री के विवाह की तैयारी के लिए सामान खरीदकर मुंगेली से रात लगभग 10 बजे बाइक से घर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार नवोदय विद्यालय दाबो के पास उनकी बाइक की टक्कर एक स्कॉर्पियो वाहन से हो गई, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि परिवार में जल्द ही शादी का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

गांव के लोग इन्द्रेश्वर तिवारी को उनके सरल स्वभाव और सामाजिक सक्रियता के लिए याद कर रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी देवेशवरी तिवारी भी मिलनसार और सहयोगी स्वभाव के लिए जानी जाती थीं। दोनों के असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दें। 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!