पथरिया में घर के सामने से ग्रिल गेट चोरी, सीसीटीवी में कैद—थाने में शिकायत दर्ज

0
Screenshot_20260425_165909

मुंगेली/पथरिया। नगर पंचायत पथरिया के वार्ड क्रमांक 15 में चोरी का एक मामला सामने आया है, जहां घर के आंगन में रखा ग्रिल गेट अज्ञात नहीं बल्कि परिचित व्यक्ति द्वारा चोरी किए जाने का आरोप लगाया गया है। प्रार्थी राघवेन्द्र वैष्णव ने थाना पथरिया में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, प्रार्थी ने अपने घर में लगवाने के लिए ग्रिल गेट को आंगन में रखा था। दिनांक 22 अप्रैल 2026 को उसी क्षेत्र में रहने वाले विक्की साहू पर आरोप है कि उसने बिना जानकारी के उक्त ग्रिल गेट को उठा ले गया। बताया जा रहा है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, जिसे साक्ष्य के रूप में पुलिस को उपलब्ध कराया गया है।

प्रार्थी ने आवेदन में आरोपी के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू
इधर, मामले को लेकर सियासत भी गरमा गई है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छैईदया ने कांग्रेस भाजपा चोरों की ही पार्टी है जिसका जीता जागता उदाहरण पथरिया में देखा जा सकता है , हर प्रकार के क्रिमिनलों को भाजपा पार्टी से संरक्षण प्राप्त है, हमारे मुंगेली जिले में अपराध अपने चरम पर जहां देखो वहां नशाखोरी, चाकू बाजी, चोरी , हत्या जैसे अनेक अपराधों में भाजपा सरकार आने के बाद लगातार बढ़ोतरी हुई है शासन प्रशासन कानून व्यवस्था संभालने में असक्षम है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!