रेलवे स्टेशन बिलासपुर में यात्रियों को गर्मी से राहत हेतु सराहनीय पहल

0
IMG-20260426-WA0782

बिलासपुर । गर्मी के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं राहत के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 25 अप्रैल 2026 को बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2 एवं 3 पर यात्रियों को गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु विशेष पहल की गई।

वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों, वाणिज्य विभाग की स्पेशल टीम तथा स्काउट एवं गाइड के बच्चों द्वारा यात्रियों को शरबत एवं ठंडा पेयजल वितरित किया गया। इस दौरान यात्रियों ने इस पहल की विशेष सराहना की।

यह सेवा कार्य वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रकार की मानवीय एवं जनसेवा आधारित पहल रेलवे की यात्री सुविधा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

NTPC World Environment Day

रेलवे प्रशासन द्वारा भविष्य में भी यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!