मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, भोलाराम साहू अध्यक्ष
रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय
मस्तूरी । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मस्तूरी नगर/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस कार्यकारिणी के अध्यक्ष के रूप में भोलाराम साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी सूची में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिसमें सभी वर्गों और समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। नई कार्यकारिणी में कार्तिकराम पटेल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश पैकरा, नेत्रकुमार टंडन, विजय नामदेव, राहुल यादव, शशी पाटले और मनोज कौशिक को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री पद पर श्रीमती रमा शुक्ला, संजय पाण्डेय, सुरेश सिंह ठाकुर, लक्ष्मीप्रसाद टंडन, उत्तरा रात्र, अमृत राठौर, प्रशांत बंजारे और द्वारिका साहू को नियुक्त किया गया है। सचिव पद पर मोहरसाय घृतलहरे, ताराचंद वर्मा, कुशल पटेल, गोल्डी यादव, सौयब खान, ज्ञान जांगड़े, निलेश कैवर्त, भोलाराम मिरी, पीताम्बरदास मानिकपुरी और राजकुमार बर्मन को शामिल किया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रीमती कलावती लहरे, श्रीमती मंजूला रजक, श्रीमती रोहणी मानिकपुरी, उमेद साहू, शिवसिदार और चन्द्रप्रकाश कौशिक को जगह दी गई है। जारी सूची के अनुसार 31 सदस्यीय इस कार्यकारिणी में महिलाओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग को भी अनिवार्य रूप से प्रतिनिधित्व दिया गया है। यह सूची जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) बिलासपुर के अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू की सहमति से 24 अप्रैल 2026 को जारी की गई।


The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
