दुखद है कि अब तक सबक नहीं सीख पाए’, NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

0
35-35

नई दिल्ली । NEET पेपर मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि यह दुख की बात है कि परीक्षा के पेपर लीक के पिछले मामलों से कोई सबक नहीं सीखा गया है।

कोर्ट ने यह टिप्पणी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के खिलाफ दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए की। एनटीए केंद्र सरकार द्वारा संचालित वह संस्था है जो NEET और अन्य प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन करती है।

कोर्ट ने NEET-UG 2026 परीक्षा में पेपर लीक के मामले में दायर याचिकाओं पर केंद्र और शिक्षा मंत्रालय को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने NTA से यह जवाब भी मांगा कि उस मॉनिटरिंग कमेटी का क्या हुआ, जिसे उसके पिछले आदेशों के अनुसार गठित किया जाना था।

अदालत एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें NTA को बदलने और न्यायिक निगरानी में दोबारा परीक्षा कराने की मांग की गई थी। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने अदालत का रुख करते हुए NEET-UG 2026 के आयोजन में NTA की कथित प्रणालीगत विफलता को चुनौती दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!