अवैध शराब पर पचपेड़ी पुलिस का प्रहार

0
IMG-20260526-WA1147

पैरावट में छुपाकर रखी थी शराब, 41 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

पचपेड़ी। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पचपेड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। आरोपी शराब को घर के पैरावट में छुपाकर रखे हुए था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मुखबिर सूचना पर हुई कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब रखने और बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पचपेड़ी पुलिस को 25 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जलसों में एक युवक अवैध रूप से शराब छुपाकर रखा हुआ है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए रेड कार्रवाई की।

घर के पैरावट में मिली शराब

छापेमारी के दौरान आरोपी समीर कुर्रे पिता धनीराम कुर्रे, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम जलसों थाना पचपेड़ी के घर के आंगन में बने पैरावट से 41 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 7.380 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 3 हजार 280 रुपये आंकी गई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी शराब रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। इसके बाद आरोपी समीर कुर्रे को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!