मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित : तोखन साहू

0
IMG-20260317-WA0562

कोरबा में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय राज्य मंत्री ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं विकसित भारत के संकल्प पर रखे विचार

कोरबा, छत्तीसगढ़ । केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद  तोखन साहू ने कोरबा के तिलक भवन प्रेस क्लब/ट्रांसपोर्ट क्लब में आयोजित “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विषयक प्रेस वार्ता में सहभागिता करते हुए केंद्र सरकार के 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भरता और समावेशी विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

NTPC World Environment Day

श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा योजना तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं ने देश के गरीब, किसान, युवा, महिला एवं वंचित वर्गों को सशक्त बनाने का कार्य किया है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से करोड़ों परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध हुए हैं, जबकि आयुष्मान भारत योजना ने गरीब परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का सुरक्षा कवच प्रदान किया है। जन-धन योजना एवं डिजिटल इंडिया अभियान ने वित्तीय समावेशन को नई दिशा दी है तथा देश को डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व प्रदान किया है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु केंद्र सरकार जनभागीदारी के माध्यम से विकास, सुशासन और जनकल्याण की इस यात्रा को और अधिक गति प्रदान करेगी।

प्रेस वार्ता में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!