सर्व मानव जागृत युवा सेवा समिति के युवाओं ने दिया मानवता का परिचय, तीन यूनिट रक्तदान कर बचाई मरीजों की जिंदगी

0
Screenshot_20260620_095501

तखतपुर की सामाजिक संस्था सर्व मानव जागृत युवा सेवा समिति के सक्रिय युवाओं ने एक बार फिर जरूरतमंद मरीजों की सहायता करते हुए निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया। समिति के सदस्य उत्तम सिंह ठाकुर (तखतपुर) ने अपना 8वां रक्तदान कर बेमेतरा निवासी कल्याणी श्रीवास, जो शर्मा हॉस्पिटल, बिलासपुर में भर्ती हैं, के लिए B पॉजिटिव रक्तदान किया। इसी क्रम में खूबलाल साहू (तिफरा) ने पहली बार रक्तदान करते हुए 1 यूनिट O पॉजिटिव रक्त उपलब्ध कराया। वहीं आशीष साहू (वार्ड क्रमांक 03, तखतपुर), पिता–कमल साहू ने अपना 5वां रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। समिति ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराने का अभियान निरंतर जारी रहेगा। सर्व मानव जागृत युवा सेवा समिति के अध्यक्ष घनश्याम श्रीवास सचिव मनोज कश्यप, उपाध्यक्ष आकाश यादव संदीप यादव सहित समिति के पदाधिकारीगण रक्तदान को बढ़ावा देने और युवा लोगों में जागरूकता लाने गांव एवं शहरों में प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!