युवा भाजपा नेता रवि साहू को मिली नई जिम्मेदारी, संगठन में सक्रियता का मिला सम्मानरवि साहू बनाए गए सांसद प्रतिनिधि

0
IMG-20260717-WA0738

मुंगेली । केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद तोखन साहू जी ने एस.एन.जी. महाविद्यालय, मुंगेली की जन भागीदारी समिति के लिए युवा भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता रवि साहू को सांसद प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया है। इस संबंध में केंद्रीय राज्य मंत्री कार्यालय से आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, बशीर खान वार्ड क्रमांक 15, मुंगेली निवासी रवि साहू को महाविद्यालय की जन भागीदारी समिति में सांसद प्रतिनिधि का दायित्व सौंपा गया है। यह नियुक्ति केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद तोखन साहू जी के निर्देश पर की गई है।

रवि साहू वर्तमान में तहसील साहू संघ युवा प्रकोष्ठ मुंगेली के अध्यक्ष तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा, मुंगेली शहर के महामंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। वे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनहित के कार्यक्रमों में निरंतर सहभागिता निभाते रहे हैं।

NTPC World Environment Day

रवि साहू के मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद तोखन साहू जी के प्रति आभार जताया तथा रवि साहू को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!