अमरकंटक के एमआरएफ सेंटर का कलेक्टर श्री पंचोली ने किया निरीक्षण

0
IMG-20260723-WA0981

कलेक्टर ने अमरकंटक में वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन पर दिया विशेष जोर एवं स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अनूपपुर/अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने बुधवार को नगर परिषद अमरकंटक स्थित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था एवं वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन की समीक्षा की । इस दौरान उन्होंने कचरा संग्रहण , पृथक्करण , प्रसंस्करण एवं निष्पादन की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

NTPC World Environment Day

कलेक्टर श्री पंचोली ने कहा कि अमरकंटक प्रदेश की महत्वपूर्ण पर्यटन एवं धार्मिक नगरी है , इसलिए यहां स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ बनाए रखना आवश्यक है । उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे का शत-प्रतिशत स्रोत स्तर पर पृथक्करण सुनिश्चित किया जाए ताकि ठोस अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन किया जा सके ।

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्र में कहीं भी कचरा डंप नहीं किया जाए तथा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही उसका संग्रहण एवं प्रसंस्करण किया जाए । कलेक्टर ने एमआरएफ सेंटर के नियमित संचालन , परिसर की स्वच्छता तथा वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन की सभी प्रक्रियाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया ।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से स्वच्छता व्यवस्था की सतत निगरानी करने तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा जिससे अमरकंटक की स्वच्छ एवं सुंदर छवि बनाए रखने के साथ पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्यों की भी प्रभावी पूर्ति हो सके । इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट्ट , मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरकंटक चैन सिंह परस्ते , इंजीनियर बृजेश पाण्डेय सहित नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!