ग्राम चातरखार में चूड़ामणि साहू का आकस्मिक निधन, अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शामिल हुए समाजजन

0
IMG-20260727-WA0796

मुंगेली। ग्राम चातरखार निवासी चूड़ामणि साहू पिता आयोध्या साहू का 26 जुलाई रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे 31 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से ग्राम सहित साहू समाज में शोक की लहर व्याप्त हो गई।

चूड़ामणि साहू का अंतिम संस्कार 27 जुलाई को उनके गृहग्राम चातरखार में किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन, ग्रामीण एवं परिचित लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

चूड़ामणि साहू, रज्जू साहू के बड़े भाई एवं श्रीमती सुनीता साहू के पति थे। उनके निधन पर परिवारजनों, रिश्तेदारों और समाज के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की कामना की।

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!