गोदाम से कॉपर वायर चोरी करने के चार आरोपी जेल दाखिल

0
IMG-20251130-WA0645.jpg

 

विधि से संघर्षरत एक बालक भी गिरोह में शामिल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुर्ग । हर्ष इंडस्ट्रीज अकलोरडीह गोदाम से कॉपर वायर चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं प्रकरण में शामिल विधि से संघर्षरत एक बालक को बाल सम्प्रेक्षण गृह में दाखिल कराया गया है।‌
                                 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार अपराध नियंत्रण हेतु किये जा रहे पेट्रोलिंग के दौरान थाना पुरानी मिलाई मे विगत दिवस 21 नवम्बर को थाने में पंजीबद्ध अपराध की धारा 331 (4) , 305 (ए) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध अपराध जिसमे प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि 15 नवम्बर को हर्ष इंड्रस्टीज अकलोरडीह के गोडान में बिजली की कापर वायर कम होना पाये जाने पर कम्पनी की बीडियो फूटेज चेक करने पर कुछ आज्ञात आरोपियों द्वारा कम्पनी अंदर प्रवेश कर बिजली की कॉपर वायर को 09 नवम्बर से 14 नवम्बर तक चोरी करना पाये जाने पर थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। जिस पर उक्त अपराध में चोरी के आरोपियो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना पुरानी भिलाई के टीम गठित कर आरोपियों की लगातार पता तलाश की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर चोरी की घटना के बाद से फरार आरोपियो को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपराध घटित करना स्वीकार किया और उनके कब्जे से कुल 52 किलो कॉपर तार जप्त किया गया। धारा सदर अपराध  सबूत पाये जाने से थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने चोर गिरोह के चार आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं मामले में शामिल विधि से संघर्षरत एक बालक को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपीगण –

डी. वेंकटेश  उम्र 24 वर्ष निवासी जोन. 1 , सेक्टर 11 ,  थाना – छावनी , डी. विवेक  उम्र 23 वर्ष निवासी सुभाष नगर , नंदनी रोड छावनी , के. शांता राव उम्र 25 वर्ष निवासी देना बैंक के पीछे छावनी , रवि विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी गौतम नगर खुर्सीपार और एक आपचारी बालक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!