NTPC World Environment Day

स्पोर्ट्स मीट कार्यक्रम से ग्रामीण युवाओं ने दिखाया अपना दम, अनेको प्रतिस्पर्धा आयोजित।

0
IMG-20251130-WA0761.jpg

पथरिया । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार अंतर्गत माय भारत (मेरा युवा भारत) संस्था द्वारा पथरिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेलखुरी में विकासखंड स्तरीय स्पोर्ट्स मीट कार्यक्रम आयोजित हुआ, यह कार्यक्रम माय भारत के बिलासपुर/मुंगेली जिला युवा अधिकारी डॉक्टर दिनेश प्रताप यादव के निर्देशानुसार कराया गया।कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद एवं छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र में माल्यापर्ण कर हुआ। प्रतिस्पर्धा में बालक वर्ग के लिए 400 मीटर दौड़,गोला फेंक, लंबी कूद और बालिक वर्ग में 400 मीटर दौड़,गोला फेंक,रस्सा कशी शामिल रहा। 400 मीटर पुरुष वर्ग दौड़ में प्रथम नितेश गावड़े,दूसरा नीलेश यादव,तीसरा  डुकेश साहू ने प्राप्त किया।वही 400 मीटर महिला वर्ग में प्रथम नीतू साहू, दूसरा रंजना,तीसरा रेशमी साहू रही।पुरुष वर्ग गोला फेक में पहला मुकेश राजपूत,दूसरा सुरेश राजपूत,तीसरा साहिल रहे।वही महिला वर्ग गोला फेक में प्रथम नीता साहू,दूसरा रुद्राणी,तीसरा माहेश्वरी रही।पुरूष वर्ग लंबी कूद में पहला नितेश गावड़े,दूसरा महंत कुमार,तीसरा नीलेश यादव रहे।महिला वर्ग रस्साकशी में बेलखुरी की 8 सदस्यीय युवती की टीम विजयी रही। सभी विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो से सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पथरिया जनपद पंचायत सभापति रिंकू सिंह ठाकुर रहे। उन्होंने युवाओं को मोटिवेट करते हुए ग्रामीण युवाओं को खेल के प्रति जागरूक किया युवाओं को अच्छे से परिश्रम करने की बात कही।इस स्पोट्स मीट कार्यक्रम को युवाओं के लिए महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम का संचालन मैच रैफरी व खेल शिक्षक खेमसिंह राजपूत ने किया।कार्यक्रम का आभार सुरेश कुमार राजपूत ने किया। इस अवसर पर छिंदभोग सरपंच ओमप्रकाश यादव,शिवशंकर राजपूत,रविन्द्र ध्रुव,भंवरलाल साहू,अजय यादव,कुशाल यादव के कार्यक्रम का सह आयोजक स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब रहें। जिनके अध्यक्ष डुकेश साहू,सुरेश राजपूत,दौलत राजपूत,नागेंद्र गंधर्व,राजू बंजारे,साहिल राजपूत,भास्कर साहू,महेंद्र बघेल,मनोज भास्कर,नितेश राजपूत,बसंत यादव के साथ अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!