बिलासपुर में ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, सुधारात्मक कार्यों के लिए दिए गए निर्देश

0
IMG-20251206-WA1172.jpg

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस गंभीर, सहायक पुलिस महानिरीक्षक भी रहे मौजूद

बिलासपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा जिले के चिन्हित ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में पुलिस मुख्यालय रायपुर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक संजय शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे, यातायात प्रभारी अधिकारी, मास्टर ट्रेनर सेवानिवृत्त उप निरीक्षक उमाशंकर पांडे सहित यातायात बल मौजूद रहा।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देशन में की गई। निरीक्षण के दौरान जिले के प्रमुख दुर्घटनाजन्य क्षेत्र सेंदरी तिराहा, मस्तूरी बायपास तिराहा एवं भदौरा चौक का गहन अवलोकन किया गया।

अंडरब्रिज और प्रकाश व्यवस्था की जरूरत

निरीक्षण में सेंदरी तिराहा एवं भदौरा चौक में अंडरब्रिज की आवश्यकता बताई गई, वहीं मस्तूरी बायपास तिराहा में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं रंबल स्ट्रिप लगाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा हाईवे से जुड़े सहायक मार्गों पर भी अंडरब्रिज निर्माण की आवश्यकता जताई गई।

हाईवे पेट्रोलिंग टीम को दिए गए स्पष्ट निर्देश

ब्लैक स्पॉट निरीक्षण के दौरान हाईवे पेट्रोलिंग वाहन की टीम को विशेष दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया कि—

  • पेट्रोलिंग वाहन में हमेशा फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध रहे,
  • सड़क किनारे होटल, ढाबा, लॉज या अन्य स्थानों पर भारी वाहन खड़े न रहने दिए जाएं,
  • लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाए

साथ ही जवानों को यह भी बताया गया कि दुर्घटना की स्थिति में घायलों को किस प्रकार सुरक्षित तरीके से वाहन में रखकर अस्पताल पहुंचाया जाए, ताकि उनकी जान बचाई जा सके।

अतिक्रमण हटाने और दृश्यता सुधारने के निर्देश

निरीक्षण टीम ने ब्लैक स्पॉट चौक के चारों कोनों में किए गए अतिक्रमण एवं आसपास फैली झाड़ियों को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही ठेलों के कारण बाधित हो रही दृश्यता को तत्काल व्यवस्थित करने की बात कही गई।

स्पीड लिमिट और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान यह भी तय किया गया कि—

  • ब्लैक स्पॉट के पहले “दुर्घटना जन्य स्थल” और “ब्लैक स्पॉट” के संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे,
  • स्पीड लिमिट बोर्ड, गो-स्लो बोर्ड, रंबल स्ट्रिप एवं मल्टीपल ब्रेकर लगाए जाएंगे,
  • पूरे मार्ग पर नियत दूरी में स्पीड लिमिट साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।

संबंधित विभागों को भेजा गया प्रतिवेदन

यातायात विभाग द्वारा निरीक्षण के सभी बिंदुओं पर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर संबंधित विभागों को भेज दिया गया है, ताकि शीघ्र ही सुधारात्मक कार्य प्रारंभ किए जा सकें और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!