लिंगीयाडीह के गरीबों के मकान तोड़ना तानाशाही नीति: त्रिलोक श्रीवास

0
IMG-20251206-WA1079.jpg

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

जन आंदोलन को मिला पूर्ण समर्थन, सैकड़ों लोग रहे मौजूद

बिलासपुर। लिंगीयाडीह क्षेत्र में गरीबों के वर्षों पुराने मकानों को तोड़े जाने की कार्रवाई के खिलाफ जन आंदोलन तेज हो गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने अतिक्रमण से प्रभावित परिवारों के धरना-प्रदर्शन को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए शासन और प्रशासन की इस कार्रवाई को तानाशाही और अमानवीय करार दिया।

धरना स्थल पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि 50 वर्षों से अधिक समय से लोग यहां अपने घर और दुकान बनाकर रह रहे हैं तथा जीविकोपार्जन कर रहे हैं। ऐसे में बिना उचित पुनर्वास के उन्हें हटाना पूरी तरह अन्याय है। उन्होंने बताया कि पूर्व में 173 से अधिक मकानों को तोड़ा जा चुका है और अब फिर से नोटिस देकर गरीबों को बेघर करने की तैयारी की जा रही है।

NTPC World Environment Day

उन्होंने कहा कि बेलतरा विधानसभा और बिलासपुर जिले के आम जनता के सुख-दुख के लिए वे वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं और आगे भी यह लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गरीबों के मकान टूटने से बचाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उनका कहना था कि यदि वे विधायक होते तो ऐसी स्थिति कभी उत्पन्न नहीं होती।

इस अवसर पर दिलीप पाटिल, मानिकपुरी, मिश्रा, पंडित जितेंद्र शर्मा, आयुष सिंह, राज ठाकुर, पवन सिंह, प्रदीप सिंह ठाकुर, सोनू कश्यप, विनोद यादव, रामेश्वर केसरी, अमित सोनकर, राजू कश्यप, दीपक नादम सहित क्षेत्र के सैकड़ों रहवासी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!