उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम के वनांचल ग्रामों में लगाई चौपाल

0
IMG-20261018-WA0960

अंधरीकछार, बोरिया और महली में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों की घोषणाएं कीं

अंधरीकछार, बोरिया और अचानकपुर में 427 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत, निर्माण कार्यों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

रायपुर । उप मुख्यमंत्री तथा कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों का सघन दौरा कर ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने ग्राम अंधरीकछार, बोरिया और महली में ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर चौपाल लगाई और उनकी समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें बहुत ही आत्मीयता से सुनीं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकताओं के अनुरूप सड़क, पुलिया, सामुदायिक भवन, मंच और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों की घोषणाएं कीं। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों से प्राप्त शिकायतों की तत्काल जांच कर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का निरंतर विस्तार करना और हर पात्र हित तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

NTPC World Environment Day

अपने इस वनांचल दौरे के दौरान उप मुख्यमंत्री शर्मा ने विभिन्न गांवों के लिए निम्नलिखित विकास कार्यों की घोषणाएं कीं:

  • ग्राम अंधरीकछार: 2.60 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण, 2.60 लाख रुपये की लागत से धरसा मार्ग, महामाया मंदिर के विकास के लिए 5 लाख रुपये, 3 लाख रुपये की लागत से मंच निर्माण, 5.20 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण तथा समतलीकरण कार्य के लिए 1 लाख रुपये।
  • ग्राम बोरिया: 10 लाख रुपये की लागत से खाद गोदाम, 5.20 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क, महादेव मंदिर परिसर में 3 लाख रुपये की लागत से मंच तथा प्राथमिक शाला भवन के पास 2.60 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण।
  • ग्राम कापा: 6 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन और 2.60 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण।
  • ग्राम सिरमी: 6.50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन एवं 5.20 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण।
  • ग्राम महली: 2.50 लाख रुपये की लागत से मंच निर्माण, बूढ़ा देव के पास 10 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन, 5.60 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क, 5 लाख रुपये की लागत से पुलिया निर्माण तथा महामाया मंदिर के पास 10 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण।

तीन गांवों में 427 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत, निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी के निर्देश

जनचौपाल के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री शर्मा ने जानकारी दी कि ग्राम अंधरीकछार में 163, बोरिया में 128 और अचानकपुर में 136 सहित कुल 427 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि स्वीकृत सभी आवासों का निर्माण निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए, ताकि हितग्राहियों को जल्द से जल्द उनके पक्के आवास की सौगात मिल सके।

उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की कोताही, लापरवाही या वित्तीय अनियमितता को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवास निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

गन्ना किसानों को मिलेगा शक्कर कारखाने का लाभांश – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के यशस्वी नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि रखकर लगातार ऐतिहासिक फैसले ले रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य 425 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, जिससे प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों को उनकी उपज का सर्वश्रेष्ठ मूल्य प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने गर्व के साथ कहा कि किसानों की कड़ी मेहनत और आपसी सहयोग के बल पर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान देश में सर्वाधिक शक्कर रिकवरी का गौरव हासिल किया है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब गन्ना किसानों को शक्कर कारखाने से लाभांश (डिविडेंड) की राशि मिलने जा रही है। यह उपलब्धि किसानों के अथक परिश्रम और कारखाने के उत्कृष्ट प्रबंधन का प्रत्यक्ष परिणाम है।

मां जगदंबा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना

दौरे के क्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम बोरिया पहुंचकर आदिशक्ति मां जगदंबा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और कबीरधाम जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय भेंट की और क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं पर लंबी चर्चा की। इसके उपरांत वे आगामी जनसंपर्क कार्यक्रमों के लिए ग्राम भलपहरी, अचानकपुर और बोइरकछरा के लिए रवाना हुए।

इस महत्वपूर्ण जनसंपर्क और चौपाल कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशीराम धुर्वे, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि कांशीराम उइके, अमित वर्मा, रूप सिंह धुर्वे, रामकिंकर वर्मा, बैगा समाज के प्रदेशाध्यक्ष मोती बैगा सहित अन्य स्थानीय गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!