सर्व युवा कुर्मी मंच लोरमी ने किया राष्ट्रीय कुर्मी चेतना पंचांग–2026 का वितरणसमाज की एकता, जागरूकता और संस्कृति संरक्षण का संदेश

0
IMG_20260109_131259_278.jpg

लोरमी। सर्व युवा कुर्मी मंच लोरमी द्वारा राष्ट्रीय कुर्मी चेतना पंचांग–2026 का वितरण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक चेतना का विस्तार, सामाजिक एकजुटता को मजबूती और भावी पीढ़ी में परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारियों ने पंचांग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पंचांग केवल तिथियों और पर्वों की जानकारी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें समाज के इतिहास, प्रेरक प्रसंग, महापुरुषों के विचार और सामाजिक मूल्यों को समाहित किया गया है। इससे युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़ने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा मिलेगी।

इस अवसर पर मंच अध्यक्ष हरेंद्र चंद्राकर ने कहा कि राष्ट्रीय कुर्मी चेतना पंचांग समाज को संगठित करने और सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम है। उपाध्यक्ष उत्तम कश्यप ने युवाओं से समाज सेवा, शिक्षा और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। महासचिव मुरली दिन कश्यप ने मंच की आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नेतृत्व के अवसर दिए जाएंगे।

NTPC World Environment Day

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर कश्यप, उपकोषाध्यक्ष आकाश कुलमित्र, मीडिया प्रभारी मुकेश कश्यप, सचिव जितेन कश्यप और संरक्षक रामगोपाल कश्यप सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। साथ ही नेहरू चंद्राकर, पूर्णानंद कश्यप, मनीष कश्यप, प्रेमचंद कश्यप, संजय कश्यप, कमलेश कश्यप, अनिल कश्यप, गजानंद कश्यप, लव चंद्राकर, तारा कश्यप, अशोक कश्यप, जितेंद्र कश्यप, रानू कश्यप, विनोद चंद्राकर, देवनाथ कश्यप, महेश कश्यप, योगेश कश्यप, वीरेंद्र कश्यप, गोपाल चंद्राकर, रमाकांत कश्यप, श्रवण कश्यप, राजू चंद्राकर, शिव प्रसाद कश्यप, ताम्रध्वज कश्यप, रमेश गोलू कश्यप, राधेश्याम कश्यप, लक्ष्मी नारायण कश्यप, निर्मल कश्यप, लाला कश्यप, सतीश कश्यप, यश कश्यप, भूपेंद्र कश्यप, मनोज कश्यप सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

अंत में पंचांग का वितरण कर समाज की एकता और विकास के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। मंच पदाधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज को संगठित और सशक्त बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!