अमरकंटक में आनंद उत्सव: खुशियों की एक नई सुबह

0
Screenshot_20260121_195456.jpg

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक में आज बुधवार को नगर परिषद अमरकंटक जिला अनूपपुर (म.प्र.) के तत्वावधान में 21 जनवरी 2026 को मेला ग्राउंड अमरकंटक में आनंद उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया । इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलकता नजर आया ।
आनंद उत्सव के अंतर्गत कई स्कूलो के छात्र–छात्राओं ने विभिन्न खेल गतिविधियों एवं प्रदर्शन में भाग लिया ।

खेलों के माध्यम से बच्चों ने न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया बल्कि सामूहिक सहभागिता और आनंद का भी भरपूर अनुभव किया ।
कार्यक्रम में नगर परिषद अमरकंटक की अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सिंह उइके की गरिमामयी उपस्थिति रही । साथ ही नगर परिषद के सीएमओ चैन सिंह परस्ते , कैशियर चैन सिंह मंडलोई , सनत कुमार पांडेय , धनंजय तिवारी , विपुल वर्मन एवं श्रवण उपाध्याय सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे ।

आयोजकों द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास , खेल भावना और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में इस आयोजन को एक सार्थक पहल बताया गया । आनंद उत्सव ने अमरकंटक में खुशियों की एक नई सुबह का संदेश दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!